Wednesday, June 23, 2010

मारवाड़ के 6 ‘सरबजीत’ आज लौटेंगे स्वदेश (Marwar 6 'Sarabjit' return home today...)

जोधपुर. पाकिस्तान की जेल में वर्षो से बंद भारत के 17 कैदी बुधवार को पंजाब की वाघा बॉर्डर से स्वदेश लौटेंगे। इनमें बाड़मेर के पांच व जैसलमेर का एक बंदी भी शामिल है। इनकी सजा वर्षो पहले पूरी हो चुकी थी और उन्हें लाहौर कोर्ट से स्वदेश भेजने के आदेश भी हो चुके थे।

पांचों बंदियों में चौहटन तहसील की समेजों की ढाणी निवासी बीजाराम मेघवाल, रामसनी गांव निवासी अनवर व कोजा खान उर्फ सुमार खान और आरबी का गफन निवासी मीरू खान व इसराराम की लाहौर के लखपत जेल से रिहाई होने पर उन्हें बुधवार सुबह वाघा बार्डर पर बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा। इनके साथ ही जैसलमेर के मोहनगढ़ निवासी जमालुद्दीन को भी बीएसएफ को सौंपा जाएगा। बाड़मेर सांसद हरीश चौधरी उनकी अगवानी के लिए वाघा बार्डर पहुंचेंगे।

चार साल पहले पूरी हो गई सजा : बॉर्डर पर बकरियां चराते या लकड़ी चुनते अनवर, बीजाराम, कोजाराम, मीरूखान, इसराराम व भीखसिंह 12-13 साल पूर्व गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे और पकड़े गए। उनमंे से बीजाराम, कोजाराम, अनवर, इसरारम व मीरूखान की सजा चार साल पहले पूरी हो चुकी है।

इसराराम के अलावा पाकिस्तान की लखपत जेल में बंद इन चारों को लाहौर कोर्ट ने 13 अगस्त 2009 को जेल से रिहा करने के आदेश भी जारी कर दिए थे।

Jodhpur. Close to 17 years in prison in Pakistan India Wagah border in Punjab on Wednesday from prison return home. Barmer and Jaisalmer five of these, including a prisoner. Years before his sentence had been completed and the Lahore court order had been sent home.

Dani resident of Tehsil Samejoan Chauahtten in five prisoners Bjaram Meghwal, Rmsnee village resident and Koza Khan alias Anwar Sumar Ghafne resident of Khan and RB Israram Meeru Khan and the release from prison Lakhpat Lahore Wagah border on Wednesday morning when he handed over to BSF will be. With them too Jamaluddin resident Mohanagdh Jaisalmer BSF will be referred to. Barmer MP Harish Chaudhary Wagah border to receive him arrive.

Four years ago, complete sentence: Charate goats or wooden border opt Anwar, Bjaram, Kojaram, Meerukhan, Israram Hieaksinah 12-13 years ago and moved into Pakistani territory by mistake and get caught. From Uanmane Bjaram, Kojaram, Anwar, Israrma and Meerukhan sentence is over four years ago.

Besides Israram Lakhpat Pakistani four Lahore jail August 13, 2009 release from jail to court orders were also issued.

1 comment:

  1. I admire this article for the well-researched content and excellent wording. I got so involved in this material that I couldn’t stop reading. I am impressed with your work and skill. Thank you so much.
    Jodhpur News

    ReplyDelete