Thursday, July 22, 2010

थाने में पुलिस की धुनाई

जोधपुर. शहरवासियों की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले पुलिसकर्मियों को बुधवार शाम उस समय खुद की सुरक्षा के ही लाले पड़ गए जब एक व्यक्ति ने थाने में ही उनकी धुनाई कर दी।

पुलिस लाइन रोड स्थित महिला पुलिस थाने में इस व्यक्ति ने एएसआई और कांस्टेबल के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने फिलहाल उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच चल रही है। रातानाडा पुलिस के अनुसार महिला थाने में किसी महिला के साथ आए मगरा पूंजला निवासी आदित्य सिंह पुत्र ब्रह्मसिंह की एएसआई बिरमाराम और कांस्टेबल मजीद खां के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई।

इस दौरान गुस्से में आकर आदित्य सिंह ने उन दोनों की थाने में ही धुनाई करनी शुरू कर दी। बीचबचाव करने आईं थाने की महिला कांस्टेबल ने उन्हें छुड़ाया। रातानाडा थानाधिकारी कृष्णचंद्र ने बताया कि आदित्य सिंह को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति किस काम से महिला के साथ थाने में आया था इसे बारे में अभी पता नहीं चला है।

No comments:

Post a Comment