Friday, June 25, 2010

भाजपा विधायक ने उठाया कचरा

शहर के वीआईपी मार्ग गौरवपथ का सौंदर्य बचाने की कवायद में गुरुवार को भाजपा नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जोधपुर शहर से भाजपा विधायक कैलाश भंसाली, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत एवं भाजपा नेता लादूराम विश्नोई की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल गौरवपथ पर झाड़ू लगाई बल्कि डिवाइडर के बीच जमा कचरे को भी उठाया।

गौरवपथ की लगातार अनदेखी और वहां फैली अव्यवस्थाओं से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता विधायक भंसाली की अगुवाई में एयरपोर्ट रोड पर ऑफिसर मैस के सामने एकत्रित हुए। पार्टी नेता व कार्यकर्ताओ ने सूखे पड़े पेड़-पौधों को पानी पिलाया और वहां से कचरा हटाया। भाजपा नेता विश्नोई ने घोषणा की कि गौरवपथ के पेड़-पौधों को बचाने के लिए वे उन्हें टैंकरों से पानी पिलाने की व्यवस्था करेंगे।

इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष पृथ्वीसिंह, पूर्व न्यासी शिवसिंह राठौड़, नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता गणोश बिजानी, सरदारपुरा मंडल अध्यक्ष विष्णु अबोटी, पूर्व पार्षद धनराज मकवाना व सुंदरसिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी स्वैच्छिक श्रमदान करते हुए गौरवपथ पर सफाई की। अगला चरण 27 जून को होगा।

The beauty of the city to protect the VIP route Ghoarvpeth exercise BJP leaders and activists on Thursday came to the streets. Bhansali Kailash BJP MLA from Jodhpur city, Joaete Rajendra Gehlot and former chairman of BJP activists led by BJP leader Ladooram Vishnoi Ghoarvpeth not only put on the sweep, but also raised dividers between the deposited waste.

Ghoarvpeth constantly overlooked and from there spread Awyastthaoan angry BJP workers led by MLA Bhansali Officers Mess on Airport Road in front of the gathered. Party leaders and workers had to dry the trees - plants watered and removed trash from there. BJP leader announced that Ghoarvpeth Vishnoi trees - plants to protect them they will arrange to feed water from tankers.

On this occasion, Chairman Perthvisinah Ward, former trustee Sivasinah Rathod, municipal Opposition Leader Ghonosh Bijani, Vishnu Abote Saradarpura Board Chairman, former Councillor, including Dhanraj Mkaana and Sundersinah Ghoarvpeth while workers cleaned up on the voluntary shramdan. The next step will be on June 27.

No comments:

Post a Comment