Tuesday, July 20, 2010

मेह के लिए मनुहार

जोधपुर. शहर में बारिश के लिए तरह-तरह के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। रविवार को मंदिरों में जहां सहस्त्रघट हुए वहीं कई स्थान पर यज्ञ हुए। मंदिरों और आश्रमों में विशेष प्रार्थना कर लोगों ने इंद्रदेव से मेह का वरदान मांगा।

यज्ञदेव से मांगी बरखा

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल और राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं ने यज्ञदेव से बारिश मांगी। रविवार को दाऊ री ढाणी में करीब तीन सौ छात्राओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं। मंत्रोच्चर के साथ हरियाली और खुशहाली के लिए बरसात की इंद्र से अरदास की। इस दौरान शिवलिंग पर अभिषेक किया गया। दाऊलाल मालवीय ने बताया कि कमाडेंट सवाईसिंह गोदारा के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। सुनील, खुशबू, तारा, मंगलदास सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया।

मेढ़क-मेढ़की का ब्याह आज

अच्छी वर्षा की कामना करते हुए इंद्रदेव को रिझाने के लिए सोमवार को शहर की तीन संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से मेढ़क-मेढ़की के ब्याह का टोटका किया जाएगा। लायंस क्लब ऑफ जोधाणा सहेली, जायंट्स ग्रुप ऑफ जोधाणा सहेली एवं अलायंस क्लब ऑफ जोधाणा की ओर से सुबह साढ़े दस बजे गीता भवन के चक्रधारी मंदिर में यह ब्याह होगा।

महर्षि नवल आश्रम में पूजा-अर्चना

महर्षि नवल आश्रम में बारिश के लिए विशेष पूजा की गई। पूजा-अर्चना हीरालाल महाराज के सान्निध्य में की गई। द्वारकादास महाराज, परमानंद महाराज, रामानंद महाराज, सदानंद महाराज, सचितानंद महाराज, गोविंद महाराज, केशवानंद महाराज, सत्यमित्रानंद, गोपाल, पीयूषानंद, काव्यानंद आदि मौजूद थे। कैलाश जावा, सुमेर जावा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment