Thursday, June 17, 2010

फार्म हाउस व होटल से चार युवतियों समेत दलाल गिरफ्तार

शहर पुलिस ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के निकट एक फार्म हाउस और मंडोर लालसागर के निकट एक होटल के पास से देह व्यापार के लिए लाई चार युवतियों, दलाल और फार्म हाउस के चौकीदार को गिरफ्तार किया है। एक कार भी जब्त की। प्रशिक्षु आईपीएस हरेन्द्रकुमार ने बताया कि चौखा—पाल बाईपास मार्ग पर डालीबाई के मंदिर से करीब आधा किलोमीटर आगे ओम डागा के फार्म हाउस पर देह व्यापार के लिए कुछ लड़कियों के आने की सूचना मिली।

विशेष टीम ने वहां शाम पांच बजे छापा मारा। बड़े भू-भाग में फैले इस फार्म हाउस के बाहर ताला था। अंदर तीन कुत्ते खुले घूम रहे थे। अंदर कुछ युवक व युवतियां पुलिस को देखकर पीछे की तरफ से भागने लगे। टीम के वहां पहुंचने तक तीन युवक तारबंदी फांदकर भाग गए। गुड़गांव निवासी काजल राय (30) पत्नी देबूराय, नई दिल्ली आरकेपुरम निवासी सुमन (19) पुत्री बेदूड़ी खान व कोलकाता के सुंदरवन झौंपड़पट्टी की सुमन (19) पुत्री राइकाबेदर, चौकीदार शंकर पुत्र धरो गिरी निवासी पूर्णिया बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को यहां बनी झोंपड़ियों में आपत्तिजनक सामग्री मिली। बाद में मंडोर थानाधिकारी भूपेन्द्रसिंह की टीम ने लाल सागर अंडरब्रिज के निकट स्थित धोनी होटल के बाहर से दिल्ली के रोहिणी निवासी पूजा (20) पत्नी शकील को गिरफ्तार किया। इन युवतियों को लाने वाले मंडोर के मंडावता चौराहा निवासी गजेन्द्र पुत्र माधोसिंह को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी सुरेश उर्फ पप्पू की तलाश है। विशेष टीम में सूरसागर थानाधिकारी वीरेन्द्रसिंह, चौहाबो थाने के उप निरीक्षक रामदेव तथा कांस्टेबल चंचल शर्मा, कमरू खां व नरसिंह शामिल थे।

In English
City police near Housing Board Chaupeasanie Mandore Lalasaghar near a farm house and a hotel near brought the four young women for the sex trade, broker and farm houses have arrested the watchman. A car seized. IPS trainees Herendrakumar said Chaukha - PAL bypass road around half a kilometer from the temple of Dallybai farmhouse next to the om Daga some girls come for the sex trade were reported.

Special teams raided five o'clock in the evening there. Big Earth - Part spread outside the farm house was locked. Three dogs were roaming in the open. Some young men and Young women in escaping from the police began looking backwards. Once there, the team ran three young Tarndi Afaandakara. Gurgaon resident Kajal Rai (30) wife Deburay, New Delhi Arkepurma resident Suman (19) daughter of Bedwrie Khan and Kolkata, Sunderbans Zoanperpatty Suman (19) Arhaikabeder daughter, son Dharo Shankar Giri, a resident janitor arrested Purnea, Bihar.

The police remained in temporary shelters with materials found objectionable. Later Mandore Thanadhikahari Bhupandrasinah Dhoni's team hotel located near the Red Sea Anderbrij Rohini Delhi resident outside of worship (20) Wife arrested Shakeel. Mondawato intersection of these young women to bring residents Mandore son Gajendra Madhaosinah also arrested late last night. Suresh alias Pappu is looking for his companion. Special team Surasagar Thanadhikahari Virendrasinah, Chauhabo station sub-inspector and constable playful Ramdev Sharma, Khan and Narasimha Kamaru included.

No comments:

Post a Comment