Tuesday, June 22, 2010

प्यास से अधेड़ के मरने की आशंका(Elderly feared dead from thirst)

जोधपुर.बाड़मेर। बाड़मेर शहर में रविवार को तेज गर्मी के चलते जिले के सिणधरी तहसील के डेडांली गांव में रहने वाला चालीस वर्षीय अधेड़ हीराराम पुत्र प्रेमाराम गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित जंगल में बकरियां चराने गया था, जहां प्यास से उसकी मौत हो गई।

रविवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बकरियां चराते वक्त तेज गर्मी के कारण हीराराम की तबीयत बिगडऩे पर वह एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे बैठ गया। जहां संभवतया प्यास के कारण उसने छटपटाते हुए दम तोड़ दिया। इस आशय की रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई कालू पुत्र अमराराम ने सिणधरी थाने में लिखवाई है। हालांकि बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही थी, जिससे आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो पाएगी कि उसकी मौत प्यास से ही हुई या अन्य कारणों से।


Jodhpur. Barmer. Barmer district in the city on Sunday due to strong heat Ssiondharie Tehsil Dedaanlly forty-year-old elderly living in the village about three kilometers from the village Preemaram Hiraram son goats graze in the forest was where died of thirst.



On Sunday afternoon about half past twelve goats Charate times faster due to heat Hiraram Bigadneze's health but he sat under a tree Akejrie. Chopatate where he was due probably died of thirst. Report this effect cousin of the deceased son Kalu Amararam is dictated by the Ssiondharie station. Although the Government Hospital in Barmer news until the post-mortem was being processed, which will officially confirmed that his death was from thirst or other reasons.

No comments:

Post a Comment