Thursday, August 12, 2010

विधायक सूर्यकांता व्यास सीसीयू में भर्ती

जोधपुर. सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ‘जीजी’ को बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर मथुरादास माथुर अस्पताल के सीसीयू में भर्ती करवाया गया।

यहां हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सांघवी ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. सांघवी ने बताया कि उपचार शुरू होने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है। दो-तीन दिन आराम की सलाह दी है। इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फोन कर विधायक के परिजनों से बात कर कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उपचार की जानकारी ली।

महापौर रामेश्वर दाधीच भी अस्पताल पहुंचे। विधायक के निजी सहायक ने बताया कि बुधवार अलसुबह घबराहट के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद उन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता व करयकर्ता अस्पताल पहुंचे

No comments:

Post a Comment