Friday, July 2, 2010

108 एंबुलेंसकर्मियों ने सीएम का पुतला जलाया

किसान भवन से राजीव गांधी चौराहे तक रैली निकाली।
जोधपुर। आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के कर्मचारियों ने गुरुवार को किसान भवन से राजीव गांधी चौराहे तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया। आपातकालीन सेवा का संचालन नई सेवा प्रदाता कंपनी को देने से नाराज 108 के कर्मचारी सड़कों पर उतर गए है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला हाथों में लिए नारे बाजी करते कर्मचारी पावटा किसान भवन से कलेक्ट्रट परिसर रोड़, हाईकोर्ट, उम्मेद उद्यान रोड़ होते हुए राजीव गांधी चौराहे पर पहुंची। इस दौरान कर्मचारियों ने चौराहे पर चिकित्सा मंत्री राजकुमार शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया।

No comments:

Post a Comment