Friday, July 2, 2010

जोधपुर से दो बसें अमरनाथ रवाना

जोधपुर। इस बार की अमरनाथ यात्रा के लिए जोधपुर से गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी दो बसें बाबा बर्फानी के जयकारें लगाते हुए रवाना हो गई। दोनों बसों को संत राजाराम महाराज व संत कृपाराम महाराज ने ओउम् की झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

रातानाड़ा विकास समिति के तत्वावधान में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ चलों यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा में जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 190 महिला व पुरुष रवाना हुए। अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने रातानाड़ा स्थित गणेश मंदिर में श्री गणेश के दर्शन किए। इस दौरान संतों के साथ बड़ी संख्या में भक्तों के परिजन भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment