Thursday, July 1, 2010

जेएनवीयू का समय बदला

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय का समय गुरुवार से बदल जाएगा। अब जेएनवीयू का केंद्रीय कार्यालय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। पिछले ढाई माह से यह सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलता था।


जेएनवीयू की एकल खिड़की भी अब केंद्रीय कार्यालय के समयानुसार ही खुलेगी। मंगलवार को शुरू हुई इस एकल खिड़की में बुधवार को खूब भीड़ देखी गई। इस एकल खिड़की पर केंद्रीय कार्यालय से जुड़े विद्यार्थियों के सभी कार्य संपन्न करवाए जा रहे है।

No comments:

Post a Comment