Sunday, August 1, 2010

टैक्सी पर गिरी हाई वोल्टेज लाइन , महिला झुलसी

दो जने बाल-बाल बचे

जोधपुर। चांदपोल क्षेत्र में शनिवार शाम एक सवारी टैक्सी पर हाई वोल्टेज लाइन गिर गई। इससे एक महिला टैक्सी में ही चिपक गई, जबकि दूसरी महिला व टैक्सी चालक बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से झुलसी महिला को एमजीएच में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार दो महिलाएं टैक्सी में सवार होकर किला रोड से जा रही थी।

क्रिया झालरा के निकट से गुजरते समय अचानक बिजली का तार टूट कर टैक्सी पर जा गिरा। इससे टैक्सी में करंट फैला और इसके टायर धंू-धूं कर जलने लगे। चालक व एक महिला टैक्सी से कूद गए, लेकिन एक महिला उसमें चिपक गई। आसपास के लोगों ने लकड़ी से तार हटाए और गंभीर रूप से घायल महिला को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस व डिस्कॉम के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस तार टूटने व घायल महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।

No comments:

Post a Comment