Monday, June 21, 2010

उफ ! ये जानलेवा गर्मी या 'आग' (Oops! These lethal heat or 'fire')

जोधपुर। समूचे मारवाड में रविवार को प्रचण्ड गर्मी का प्रकोप रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए इंसान तो क्या पशु पक्षी भी छटपटाने लग गए। सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा और देर रात तक घर भट्टी की तरह तपते रहे। जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में 48.2 डिग्र्री और बाडमेर में 48 डिग्री के साथ पारे ने झुलसा दिया। जैसलमेर में अधिकतम पारा 46.9 और जोधपुर में 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर जिले के बिलाडा क्षेत्र में गर्मी ने एक अधेड की जान ले ली।

बिलाडा कस्बे से छह किमी दूर जेलवा मार्ग पर रविवार को सडक किनारे एक यह अधेड मृत मिला। चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर अधेड की मौत गर्मी से होना पाया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

सूर्यदेव के कहर से पूरे दिन मारवाड के सभी इलाके जैसे आग की लपटों से घिरे रहे। जोधपुर में अंगारे बरसते आसमान के नीचे शहर की भट्टी बनी सडकों पर निकलना मुहाल हो गया। लू के थपेडे तन झुलसाते रहे और हर थोडी दूर पर लोग रूक कर छाया-पानी की तलाश कर राहत पाने के जतन करते नजर आए। दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक गर्मी चरम पर रही। सूर्य ही हर किरण देह झुलसा रही थी। देर रात तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में तो लोगों का जीना मुश्किल हो गया। गर्मी के मारे यहां देर शाम तक लोग घरों में दुबके रहे।

एसी की ठण्डक गायब
बाडमेर, जैसलमेर और फलोदी में गर्मी ने कूलर और एसी को भी फेल कर दिया। एसी की ठण्डक भी कोई खास राहत नहीं दे सकी। घरों की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए 24 घंटे कूलर-पंखे चलाने पडे।

गर्म पानी से स्नान
गर्मी के कारण छतों पर रखी टंकियों का पानी तक उबलने लग गया। सुबह आठ बजे भी स्नान करने वाले लोगों को छत पर रखी टंकी से गुनगुना पानी आया। इसके बाद तो कई लोग सीधे टंकी के पानी से स्नान भी नहीं कर पाए। कई लोगों ने बाल्टियां भरकर पानी को ठण्डा होने के लिए छोड दिया तो कइयों ने घरों में जमीन में बने टांके से पानी निकाला।

Jodhpur,. Wrath of the Marwar entire summer's younger Sunday. Person to get relief from heat Chopatanae took the birds and animals. Streets and late night silence was spread-eagle are Hpate like home furnaces. Jodhpur and Barmer district Digrree 48.2 Afalodi town in the scorching 48 degrees with the mercury did. The maximum mercury 46.9 and 45.6 degrees in Jaisalmer Jodhpur recorded. Jodhpur district Bilada killed in the heat of a Adhad.

Bilada six km away from town along a road that Adhad Jelwa route found dead on Sunday. Doctors found to be primarily Adhad's death from heat. It could not be identified.

Surydeo the havoc all around all day like Marwar are surrounded by flames. Jodhpur Braste embers beneath the sky of the city streets to get a pressure cooker was Muhaal. Lu Jhulasate Thpade are tan to stop people away at every little shadow - looking for water, taking care to get relief appeared. 12 noon till six o'clock in the evening was at the height of summer. Every ray of sun was scorching body. Late night people do not get relief from the heat. If people live in the town of Jodhpur district Afalodi difficult. By late evening, people with summer homes Dubce were killed.

AC Tndka missing
Barmer, Jaisalmer and Afalodi the cooler in the summer and the AC also deferred. AC Tndka could also give little comfort. The upper floor houses the living 24 hours to get relief from the heat cooler - fan running lying.

Warm bath
Heat to boil water tanks placed on rooftops because it took. Eight o'clock this morning the shower the people who came tepid water tank placed on the roof. Subsequently, many people could not directly bath tank. Many people left to get cold water buckets filled the land Many homes built in the stitches removed from the water.

No comments:

Post a Comment