Saturday, June 12, 2010

शनि जयंती पर महायज्ञ व सहस्त्र अभिषेक

जोधपुर। शहर के चौपासनी रोड़ शनिश्चर जी थान स्थित प्राचीन मंदिर में तीन दिवसीय शनि जयंती महोत्सव शुक्रवार को शनि महायज्ञ व सहस्त्र घट अभिषेक के साथ आरंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महायज्ञ में आहुतियां दी।

शनि जयंती उत्सव का आगाज महायज्ञ के साथ हुआ। इस महायज्ञ में बैठे यजमानों ने पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ औषधियुक्त हवन सामग्री और शुद्ध की आहुति देकर शनि भगवान के जयकारे लगाए। इसके पश्चात सहस्त्र घट अभिषेक में विद्वानों ने वेद मंत्रों के साथ भगवान शनि का अभिषेक किया। इस दौरान आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर शनि भगवान के दर्शन किए। तीन दिवसीय जयंती के दूसरे दिन शनिवार को सुबह 6.30 बजे त्रिकाल दर्शन आरती का आयोजन होगा।

No comments:

Post a Comment