जोधपुर. महात्मा गांधी अस्पताल में जोधपुर होलसेल उपभोक्ता भंडार के दवा काउंटर पर हुए बहुचर्चित गड़बड़झाले की तहकीकात तो 1.40 करोड़ रुपए की दवाइयों के बिलों की जांच से शुरू हुई, लेकिन जांच खत्म होते-होते वसूली की राशि सोलह लाख रुपए रह गई।
पिछले तीन वर्षो में दो फार्मासिस्टों द्वारा बिलों में हेराफेरी करने के मामले की जांच तीन माह में पूरी कर उपरिजस्ट्रार अनिल मेहता ने संयुक्त रजिस्ट्रार को यह रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि महात्मा गांधी अस्पताल के काउंटर संख्या तीन पर कार्यरत फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार व मांगीलाल ने अलग-अलग कार्यकाल में दवाइयों की खरीद बिलों की राशि बदल कर भंडार को लाखों के मुनाफे से वंचित कर चपत लगाई है।
दोनों फार्मासिस्टों ने 92 लाख से अधिक की राशि के बिलों में बदलाव किया था। इस हिसाब से भंडार को करीब 15.80 लाख से अधिक की चपत लगी। मामले के खुलासे की शुरूआत में फार्मासिस्टों पर बिलों की पूरी राशि हड़पने के आरोप लगाए गए थे, लेकिन जांच के बाद यह राशि करीब दस फीसदी रह गई।
सुपरवाइजर भी चपेट में : जांच अधिकारी मेहता ने इस मामले में फार्मासिस्टों के अलावा मेडिकल सुपरवाइजर सुमरेसिंह चंपावत, प्रवीण सबलोक व अमिताभ शर्मा को अपने कार्यकाल के दौरान दोषी फार्मासिस्टों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन नहीं करने, कंप्यूटर में उपलब्ध विवरण का विश्लेषण नहीं करने का दोषी पाया है। इनके विरुद्ध कठोर अनुशानात्मक कार्रवाई करने की अनुशंषा की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संयुक्त रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) ने सभी को छह अगस्त को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
Jodhpur or suncity all top news are here.Jodhpur's Today top news are only there.Jodhpur is India’s first city or starting of Thar desert. The area near the Jodhpur and western part of Rajasthan is know as Marwar and people is called Marwari and there language is Marwari. you can find all about jodhpur and rajasthan. Today jodhpur online news paper. E news paper epaper jodhpur online news. news at jodhpurnews
Friday, July 30, 2010
सीआईडी ने तस्वीरों में ढूंढ़े मुल्जिम
जोधपुर. बाड़मेर के गुड़ामालानी कस्बे में पुलिसकर्मियों से मारपीट, पुलिस जीप जलाने और रास्ता रोकने के आरोपियों को राज्य पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी (सीबी) से राहत तो नहीं मिली, अलबत्ता मुल्जिमों की संख्या जरूर 8 से बढ़कर 29 हो गई।
सीआईडी का दावा है कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी देखकर मुल्जिमों की पहचान की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के लिए सीआईडी की जोधपुर ब्रांच ने प्रकरण की फाइल-पत्रावली बाड़मेर पुलिस को भेज दी है। इन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
अवैध पशु परिवहन की आशंका में पकड़े गए 17 बछड़ों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद छोड़ दिया था। इससे नाराज लोगों ने गुड़ामालानी कस्बे को बंद करवाकर रास्ता रोक दिया था। इसमें पुलिस की जीप भी जला दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी तफ्तीश में 8 जनों को आरोपी माना, लेकिन आरोपियों ने इसे गैरकानूनी बताया और कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
राहत की उम्मीद में आरोपियों ने निष्पक्ष जांच की मांग रखी। इसके बाद मामला सीआईडी की जोधपुर ब्रांच को सौंपा गया था। अनुसंधान अधिकारी एएसपी प्रतापसिंह ने तफ्तीश में 29 जनों को आरोपी माना। इसमें उन्होंने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की मदद ली।
बछड़े छोड़ने से उपजा था विवाद : बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने गत साल 10 फरवरी को ट्रक से 17 बछड़ों को पकड़ा था। कोर्ट के आदेश के बाद बछड़े छोड़ने पड़ गए। लोगों का आरोप था इसमें तत्कालीन थाना प्रभारी मोडसिंह की भूमिका सही नहीं रही। इसी से नाराज लोगों ने गो सेवा संघर्ष समिति की अगुवाई में 21 फरवरी को गुड़ामालानी में आंदोलन छेड़ दिया था।
बाजार बंद करवाकर मेगा हाईवे जाम कर दिया था। इस बीच कुछ अतिउत्साही लोगों ने पुलिस की जीप को जला दिया और पुलिसकर्मियों की पिटाई कर डाली। हालांकि, थाना प्रभारी को हटाने के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन पुलिस ने लोगों के खिलाफ जीप जलाने, रास्ता रोकने व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया। मामला बाद में सीआईडी की जोधपुर ब्रांच को सौंप दिया था।
गिरफ्तारी का जिम्मा पुलिस का
गुड़ामालानी थाने की जीप जलाने, रास्ता रोकने एवं मारपीट के मामले में हमने 29 जनों को मुल्जिम माना है। सीआईडी मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रकरण की पत्रावली बाड़मेर पुलिस को भेजी है। आरोपियों की गिरफ्तारी व चार्जशीट का जिम्मा अब जिला पुलिस का है। - प्रतापसिंह, एएसपी, सीआईडी (सीबी), जोधपुर ब्रांच।

तीन युवतियों सहित 8 जने पीटा एक्ट में गिरफ्तार
जोधपुर. जीआरपी ने शहर में देह व्यापार करने के इरादे से लाई गई तीन युवतियों, दो दलालों के साथ तीन स्थानीय दलालों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
उप अधीक्षक (जीआरपी) सत्यमणि तिवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मुंबई से आने वाली सूर्यनगरी एक्सप्रेस में दो शख्स पश्चिम बंगाल की लड़कियों को देह व्यापार के लिए जोधपुर लेकर आने वाले है। इस पर जीआरपी थानाधिकारी अनिल पुरोहित की टीम ने युवतियों व दलालों को घेरने की योजना बनाई। सूर्यनगरी एक्सप्रेस से तीन युवतियों के साथ दो युवक उतरे, इनको लेने के लिए तीन दलाल भी स्टेशन पहुंचे।
पुलिस की टीमों ने सभी को दबोच लिया। इनमें पश्चिम बंगाल की पायल उर्फ ज्योत्सना और उसके पति विप्लव सरकार, पिंकी पुत्री युसुफ दास, रितू पुत्री मलिक शेख व मुंबई का दलाल जीवन ठाकर को गिरफ्तार किया। इन्हें स्टेशन लेने पहुंचे दलाल आनंदसिंह कलाल व जोराराम के अलावा आसोप निवासी नरेन्द्र को भी गिरफ्तार किया। थानाधिकारी अनिल पुरोहित के अनुसार आनंदसिंह की कार भी पुलिस ने जब्त कर ली।

Tuesday, July 27, 2010
स्वाइन फ्लू: दो रोगियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई
जोधपुर. स्वाइन फ्लू के संदेह में सोमवार को मथुरादास माथुर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी प्रयोगशाला भेजे गए संदिग्ध रोगियों के स्वाब के नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें एक महिला रोगी धनकी देवी का नमूना दो दिन पहले लिया गया था, जबकि 65 वर्षीय बिशनाराम का नमूना सोमवार को लिया गया।
बिशनाराम अभी वेंटिलेटर पर है। गौरतलब है कि धनकी देवी की रिश्तेदार भटिंडा गांव निवासी संतोष की यहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी, लेकिन डर के मारे उसके परिवार के चार सदस्य यहां एमडीएम अस्पताल में भर्ती हो गए। जांच के बाद इन सभी के ऐपेडेमिक ड्रॉप्सी से ग्रसित होने की आशंका जताई जा रही है।
फिजीशियन डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि ये रोगी सांस की परेशानी के साथ-साथ शरीर में सूजन से पीड़ित हैं। यह संभवतया खाद्य पदार्थो के सेवन से जुड़ा मसला है। इसके चलते इनके घर में उपयोग लिए जा रहे खाद्य तेल की जांच करवाने के लिए सीएमएचओ कार्यालय को सूचना दी है।
क्या है ऐपेडेमिक ड्रॉप्सी
ऐपेडमिक ड्रॉप्सी खाद्य तेल में मिलावट होने से होती है। इस बीमारी में मरीज को सांस की तकलीफ होती है। खाद्य तेल में आर्जिमॉन (सत्यानाशी) के तेल की मिलावट होने पर यह परेशानी होती है। सामान्यतया यह तेल सरसों के तेल में मिलाया जाता है और इस परिवार के सरसों का तेल काम में लेने की जानकारी मिली है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि खाद्य निरीक्षक को भटिंडा गांव भेज कर पीड़ित परिवार के घर से खाद्य तेल का नमूना लिया गया है।

बांधों में बढ़ी पानी की आवक
जोधपुर. मारवाड़ में मानसून की बारिश से संभाग के विभिन्न जिलों में बांधों में पानी की आवक शुरू हो गई है। पाली जिले के 16 बांधों में जल स्तर बढ़ने लगा है, वहीं जोधपुर जिले के पांच में से तीन बांधों में पानी आया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार संभाग के सबसे बड़े जवाई बांध में सोमवार शाम तक जल स्तर 10.5 फीट हो गया।
बड़े बांधों में हेमावास व स्वरूप सागर जैसे बांधों के जल ग्रहण क्षेत्रों में अभी अपेक्षानुरूप बारिश नहीं होने से इन बांधों में पानी की पर्याप्त आवक नहीं हुई है। जालोर जिले के बांधों में बीठन बांध में 14 फीट आ चुका है। वहीं इस जिले में बांकली, बांडी में तीन से साढ़े तीन फीट तक पानी आया है। जोधपुर जिले के जसंवतसागर बांध में सोमवार शाम तक 8.80 फीट पानी आ गया।
सूरपुरा में 4.60 तथा बिराई बांध में 6 फीट का गेज लिया गया है। संभाग के पाली जिले में 16 बांधों में जल स्तर बढ़ा है। जोधपुर जिले में 3, जालोर में 5, बाड़मेर में 1 तथा नागौर जिले के 4 बांधों में पानी आने लगा है। बाड़मेर के मेली बांध में 7.30 फीट पानी आ चुका है।

पत्नी-पुत्र के हत्यारे को उम्रकैद
जोधपुर. दहेज नहीं मिलने पर अपनी पत्नी व एक वर्षीय बेटे की हत्या के आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश रेखा शर्मा ने ओसियां थाना क्षेत्र में खारी खुर्द निवासी किशन पुत्र हीराराम को अपनी पत्नी कमला व एक वर्षीय पुत्र की हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद व दस हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियुक्त ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान किया तथा उसके साथ मारपीट करता रहा। अंत में उसने क्रूरता की सारी हदों को पार कर दिया और अपनी पत्नी और एक साल के पुत्र को मारकर शव नाडी में फेंक दिया।
अपर लोक अभियोजक एलआर विश्नोई व परिवादी आरोपी के ससुर के वकील धर्मेद्र सुराणा ने आरोपी को कड़ी सजा देने का आग्रह किया। अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आरोपी को दहेज हत्या के लिए उम्रकैद व दहेज प्रताड़ना के लिए तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
मां की छाती से बंधा मिला था बच्चा
ओसियां थाना क्षेत्र में मेलाणा निवासी रामपाल ने 25 अगस्त 07 को रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 31 मई 2001 को किशन के साथ हुआ था। शादी के बाद से किशन उसकी पुत्री को दहेज के लिए परेशान करता रहा।
विवाह के सात साल के भीतर ही 21 अगस्त 08 को आरोपी ने उसकी पुत्री व दोहिते की हत्या कर दी और पीहर वालों के पहुंचने से पहले ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुनवाई के दौरान एक गवाह मोटाराम ने बताया कि मृतका व उसके पुत्र का शव नाडी में मिला था। बच्चे का शव उसकी मां की छाती से ओढ़नी से बंधा हुआ था।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण पुलिस ने 11 माह से फरार आरोपी को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उप अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल ने बताया कि गत 27 नवंबर, 09 को मथानिया निवासी एक महिला मजदूर ने फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ ज्यादती करने का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी शिकारगढ़ की शिव कॉलोनी निवासी रामनिवास पुत्र सुखराम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

छह मौतों से सदमे में रही सूर्यनगरी
जोधपुर. दो हादसों में शनिवार को मारे गए शहर के तीन युवाओं, दो मासूम बच्चों के साथ उनकी मां का अंतिम संस्कार रविवार को गमगीन माहौल में किया गया। इनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। इन हादसों से शहरवासी सदमे में रहे।
गुरु पूर्णिमा को हुए इन हादसों ने शहर को झकझोर कर रख दिया, वहीं श्रावण के पहले सोमवार की सुबह इनकी अंत्येष्टि में शामिल लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। हर किसी की आंखें नम हो गई। रातानाडा पंचवटी कॉलोनी निवासी बैंक कर्मचारी नेता एवं अग्रवाल समाज की प्रमुख हस्ती एलएन जालानी के पुत्र अमित पत्नी ज्योति, बेटी अविना तथा बेटे हर्षिल को लेकर शनिवार को जयपुर जा रहे थे।
डांगियावास के निकट सामने से आई एक जीप की टक्कर से ज्योति, अविना व हर्षिल की मौत हो गई। सोमवार को सिवांची गेट स्थित अग्रवाल स्वर्गाश्रम में इनकी अंत्येष्टि की गई। ओसियां के निकटवर्ती गांव भीकमकोर निवासी शंकरलाल राठी का बेटा पप्पू अपने ममेरे भाई केरू हाल महामंदिर निवासी ताराचंद माहेश्वरी तथा महावीर पुत्र ओमप्रकाश राठी के साथ चित्तौड़गढ़ के पछमता गांव में लड़की देखने गया था।
वहां रविवार को मातृकुंडिया में घाट पर तीनों नहाने कुंड में उतरे और गहरे पानी में डूब गए। सोमवार को इन तीनों का भी अंतिम संस्कार किया गया। इधर जालानी परिवार की गाड़ी को टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक कापरड़ा निवासी भंवरसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Subscribe to:
Posts (Atom)